24 न्यूज अपडेट, डूंगरपुर। आसपुर थाना क्षेत्र के सागवाड़ा-पूंजपुर मार्ग पर अंतिया शराब ठेके के सामने देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक के अचानक भैंस से टकरा जाने के कारण हुआ।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे कुआं निवासी जयेश दर्जी पुत्र जगदीश दर्जी और सोपूरा (भीलवाड़ा) निवासी संपत राम पुत्र कैलाश पूरी बाइक से कुआं की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक भैंस आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इस हादसे में संपत राम (35) की मौत हो गई, जबकि जयेश दर्जी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संपत राम को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक संपत राम कुआं कस्बे में पानी पूरी की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भीलवाड़ा से मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई मुकेश दर्जी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.