24 न्यूज अपडेट, भीलवाडा। शहर के मेन मार्केट में शनिवार शाम पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता हरफूल जाट पर दो बदमाशों ने हमला किया। घटना के समय बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, घटना सरकारी दरवाजा इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई। हरफूल जाट अपने एक्टिवा पर बाजार की ओर आ रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन पर हमला शुरू कर दिया। बदमाशों ने लाठी, सरिया और तलवार से वार किया। हरफूल ने तलवार से वार को अपने हाथ से रोका, जिसमें उनका हाथ जख्मी हो गया। हमले के दौरान एक बदमाश ने फायरिंग भी की, जो हरफूल के पास से मिसफायर हो गई। मौजूद लोगों और दुकानदारों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल हरफूल जाट को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से एक तलवार और लाठी बरामद की है। मौके पर एसपी धर्मेंद्र सिंह, सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर और कोतवाल गजेंद्र सिंह पहुंचे और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, हरफूल जाट का वर्तमान सरपंच पति बाबूलाल आचार्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़ इकाई की वाल्मीकि जयंती महोत्सव संपन्न/ साहित्य परिषद ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित की नई कार्यकारिणी बृजेश कुमार राठौर अध्यक्ष एवं लीलाधर अनिल चौबीसा महामंत्री मनोनीत विधानसभा के फ्लोर से ज्यादा ‘ट्रांसफर कल्चर’ को दी जा रही अहमियत: गुलाबचंद कटारिया