Site icon 24 News Update

राजस्थान पुलिस की बड़ी अपील, अपनों से बिछड़े इन 3 चेहरों को ढूंढने में करें मदद

Advertisements

24 News Update जयपुर 20 फरवरी। राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा दस्तयाबी अभियान में जुटी है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़, बाड़मेर और जयपुर ग्रामीण जिलों से लापता हुए तीन व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगते हुए इन चेहरों को पहचानने की अपील की है।
किहर
किशोर-किशोरी व युवक की तलाश
हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र से 16 वर्षीय सुनिता लापता है। वह बलवीर भाट की सुपुत्री है और वर्तमान में वार्ड नंबर 56, सुरेशिया की निवासी है।
बाड़मेर के बींजराड थाना क्षेत्र के नंद गांव का भूराराम पुत्र हीरा राम जाट (25 वर्ष) लापता है। 5 फीट लंबे और गेहूंआ रंग के इस युवक के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी की तलाश है।
जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय कालूराम गुमशुदा है। वह मूल रूप से अलवर के टहला क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में महंगी (रायसर) में रह रहा था। 4 फीट कद और गेहूंआ रंग के इस किशोर को खोजने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
राजस्थान पुलिस ने समस्त नागरिकों से भावुक अपील की है कि यदि उपर्युक्त विवरण या फोटो से मिलता-जुलता कोई भी व्यक्ति आपको दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें। आप तुरंत संबंधित नजदीकी थाना या जिला कंट्रोल रूम को सूचित कर सकते हैं। आपकी एक छोटी सी सूचना किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिवार से मिला सकती है। सतर्क रहें और जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।

Exit mobile version