Site icon 24 News Update

पुलिस की अपील: एक बेटी को घर पहुंचाने में करें सहयोग

Advertisements

24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस ने अजमेर जिले के पुलिस थाना गांधीनगर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका की सकुशल तलाश के लिए आमजन से संवेदनशील सहयोग की अपील की है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका दिनांक 19 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:15 बजे अपने निवास स्थान रंगविहार, रामदेव कॉलोनी से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं।
बालिका का हुलिया-गौरा रंग, लगभग 5 फीट कद, दुबला-पतला शरीर बताया गया है। घर से जाते समय उसने काले रंग का पजामा, सफेद कुर्ता, काली जैकेट और सफेद स्कार्फ पहन रखा था तथा उसके पास काले रंग का एक बैग भी था।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बालिका के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार की बिछड़ी खुशी वापस ला सकती है और एक बेटी को उसके अपनों तक सुरक्षित पहुंचा सकती है।

Exit mobile version