Site icon 24 News Update

राजस्थान पुलिस की भावुक अपील: 3 लापता लोगों की तलाश तेज, आमजन से मांगी मदद

Advertisements

24 News Update जयपुर, 15 अप्रैल। राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इसी क्रम में चूरू और भरतपुर जिलों से लापता हुए तीन लोगों की खोज तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए इन चेहरों को पहचानने में मदद मांगी है।

ये हैं लापता
★ तिलोक चंद (15) पुत्र सोहन लाल नायक निवासी आसासर, थाना सरदारशहर जिला चूरू
पहचान : कद लगभग 5.5 फीट, रंग सांवला है।

★ श्रीमती बीनू (30) पत्नी रविन्द्र जाट, थाना मथुरा गेट जिला भरतपुर
पहचान: कद 160 सेमी, रंग फीका, पलायन के समय छींट की साड़ी, गाजरी पायजामा, हरे रंग की चप्पल पहने हुए थी।

★ सोनिया सैनी (19) पुत्री गुड्डू सैनी निवासी सूरजपोल आरबीएम अस्पताल के सामने जिला भरतपुर
पहचान : कद लगभग 4.3 फीट, रंग सांवला और पलायन के समय लाल सूट, पीली चुन्नी, हील वाली चप्पल पहने हुए थी।

एक सूचना से मिल सकता है परिवार
राजस्थान पुलिस ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त विवरण या फोटो से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें।
आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Exit mobile version