24 न्यूज अपडेट, अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 524 अभ्यर्थियों को डिबार कर दिया है। इनमें से 415 उम्मीदवारों को आजीवन RPSC की किसी भी परीक्षा में बैठने से रोका गया है, जबकि 109 अभ्यर्थियों पर 1 से 5 वर्ष तक का बैन लगाया गया है। बैन सूची में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश के 5, हरियाणा के 2, बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश के 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं।तलाकशुदा कोटे में फर्जीवाड़ाआयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सरकारी नौकरियों में तलाकशुदा महिलाओं के लिए आरक्षित कोटे का दुरुपयोग हुआ। कई अभ्यर्थियों ने फर्जी तलाक प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन किया। कुछ मामलों में वास्तविक तलाक डिक्री का उपयोग कर भी गलत तरीके से आरक्षण लाभ लेने की कोशिश की गई। इन मामलों की शिकायतें जांच एजेंसियों को भेजी गई हैं और रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मल्टीपल SSO आईडी से आवेदन करने वालों पर कार्रवाईकई अभ्यर्थियों ने एक ही परीक्षा की विभिन्न पारियों में शामिल होने के लिए मल्टीपल SSO आईडी से आवेदन किया। आयोग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ऐसे उम्मीदवारों को भी डिबार कर दिया है। RPSC ने 7 जुलाई 2025 से ‘अपने अभ्यर्थी को जानो’ (KYC) प्रक्रिया लागू कर दी है। इसके तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल को आधार या जन आधार से ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए बिना ई-केवाईसी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।अब तक कितने अभ्यर्थियों ने कर ली ई-केवाईसीवर्तमान में आयोग के 69 लाख 72 हजार 618 अभ्यर्थी ओटीआर में पंजीकृत हैं। इनमें से – 37.53 लाख आधार से सत्यापित 21.70 लाख जन आधार से सत्यापित 10.33 लाख अभ्यर्थी SSO आईडी से रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अभी तक 48,667 उम्मीदवार ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। डिबार अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा संख्या जालोर सेडिबार सूची में राजस्थान के जिन जिलों से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हैं, उनमें जालोर पहले स्थान पर है। जालोर – 128 बांसवाड़ा – 81डूंगरपुर – 40 करौली – 32 जोधपुर – 27 बाड़मेर – 24 नागौर – 20 जयपुर – 20 झुंझुनूं – 19 उदयपुर – 17 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ.विकास पूनिया को मिली पीएचडी की उपाधि सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज का व्रत