Site icon 24 News Update

साइकिल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे

Advertisements

24 News Update मावली। राज्य सरकार की छात्रा हितैषी योजना के तहत मावली एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने की सुविधा के लिए साइकिलें वितरित की गईं, जिससे छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण समारोह के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें सौंपी गईं। गुरुवार को भीमल, खेमपुर, उदा खेड़ा, ढूंढ़िया, आमली, नूरड़ा, घासा एवं नाहरमंगरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसे अपनी पढ़ाई को नियमित बनाए रखने में सहायक बताया।

Exit mobile version