24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा की संघटक इकाई भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आगामी 27 मार्च को प्रातः 10 बजे संस्थान के खेल मैदान पर आयोजित किया जायेगा। बुधवार को तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि 103 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक संस्था का पहला दीक्षांत समारेह आयोजित किया जा रहा है जिसे ऐतिहासिक समारोह बनाना है। नोबल्स के नाम सदृश्य इसकी गरीमा के अनुरूप समारोह को करने का प्रयास रहेगा। समारेह में पांच हजार से अधिक विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे जिसके लिए विशाल पांडाल बनाया जायेगा। दीक्षांत समारेह में मुख्य अतिथि कश्मीर के महाराज डॉ. कर्णसिंह कश्मीर द्वारा पीएच.डी. धारकों को उपाधि एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। अध्यक्षता महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ करेंगे। समारोह से पूर्व एनसीसी केडेट्स द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।प्रबंध निदेशक महोब्बत सिंह राठौड ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 2020 से 15 मार्च , 2025 तक के पीएच. डी. उपाधी, स्नातक व स्नातकोत्त२ में 2024 तक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधी एवं गोल्ड मेडल दिये जायेगे। सम्बंधित विद्यार्थी को 17 मार्च तक निर्धारित आवेदन पत्र भरकर जमा कराना होगा।मंत्री महेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि उपाधिधारक छात्रो को ब्लेजर, जोधपुरी कोट, साफा एवं छात्राओं को पिंक सलवार कुर्ता अथवा साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रार डॉ. एन.एन. सिंह ने समारोह की रूपरेखा बताते हुए कहा कि समिति सदस्यांं की आगामी बैठक 18 मार्च को आयोजित जायेगी जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा।बैठक में डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. प्रेमसिंह रावलोत, डॉ. रेणू राठौड़, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. आशुतोष पितलिया, डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत, डॉ. भुपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. चेतन सिंह चौहान, डॉ. रजनी अरोड़ा, डॉ. शिल्पा राठौड़, डॉ. मोहन सिंह राठौड़, डॉ. गरिमा डॉ. अनिता राठौड, डॉ. हरिओम सिंह ने अपने सुझाव साझा किये। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हस्तशिल्प कारीगरों को सरकारी योजनाओं में लाभ देने में पिछड़ा उदयपुर, सांसद रावत के सवाल पर मिला जवाब सांसद के प्रश्न से खुली पोल : उदयपुर संभाग की ऐतिहासिक धरोहरों के रख रखाव के लिए केंद्र सरकार की कोई विशेष योजना नहीं