24 News Update भीलवाड़ा। राजस्थान फुटबॉल संघ ने एक बार फिर भीलवाड़ा जिला फुटबॉल संघ पर विश्वास जताते हुए सीनियर महिला स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी का दायित्व सौंपा है। यह प्रतियोगिता 16 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 30 जिलों की 600 से अधिक महिला खिलाड़ी, जिनमें कुछ राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी शामिल होंगी, हिस्सा लेंगी। भीलवाड़ा जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि वर्ष 2021 में भी भीलवाड़ा ने वीटी इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था। उसी की तर्ज पर इस वर्ष भी प्रतियोगिता वीटी इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर ही आयोजित की जाएगी।संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि सभी प्रतिभागी टीमों के लिए निशुल्क आवास, भोजन और पारितोषिक की व्यवस्था की गई है। निर्णायकों की भूमिका में कैट-4 डिग्री धारक लोकश बुनकर, जगदीश बुनकर, गोपाल लुहार, अमन चंदेल, योगेश वर्मा आदि रहेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष वशिष्ठ विश्नोई, सचिव ओमप्रकाश काबरा, सह सचिव शंकर लाल जीनगर तथा आवास प्रभारी पहलाद सिंह होंगे। जिला टीम की घोषणा 14 अगस्त को संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी कैलाश चंद्र कोठारी, दुर्गेश जोशी, मिथलेश मारू, भेरूलाल जीनगर, अनिल व्यास, पारसराम छापरवाल, डालचंद चंदेल, सादिक पठान, दिनेश सेन, अब्दुल वाब, तेजपाल वर्मा, बनवारी शर्मा, विनोद रूनवाल, चेतन शर्मा, अनुप तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान के 309 नगर निकायों में एक साथ चुनाव की तैयारी, जयपुर, जोधपुर, कोटा में फिर से एक निगम; दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, सरकार निर्वाचन आयोग को भेजेगी प्रस्ताव रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए विशेष सौगात: भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस के बीच एक ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलेगी10 और 11 अगस्त को रहेगा विशेष संचालन,18 डिब्बों के साथ मिलेगी सुविधाजनक यात्रा