Site icon 24 News Update

भेमाई की वार्षिक आम सभा आयोजित

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भेमाई में झांसी की रानी राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसी ध्येय के अंतर्गत परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आज देश में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विधायक डेचा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।

Exit mobile version