24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट गोरेश्वर स्थित माँ ज्वाला के प्रांगण में भाटिया नाई समाज की ओर से सामूहिक लग्न पत्रिका एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 90 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कुवैत मंडल साहेठ की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सुखलाल चितरी की ओर से सभी विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स भेंट किए गए, वहीं नितिन आजाद टामटिया द्वारा प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर 11 जोड़ों का लग्न-टीप भरत भट्ट, छोटा दिवड़ा बड़ा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत लिखा गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व 16 चौखला अध्यक्ष जवाहर भीलुड़ा, जिला अध्यक्ष अर्जुन भाटिया (सागवाड़ा) तथा कुवैत मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश (पुनर्वास कॉलोनी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश दिवड़ा बड़ा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभुलाल सामलिया और प्रकाश नंदौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयेश सेलोता ने किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन भाटिया ने बताया कि समाज में आर्थिक बोझ कम करने और समय की बचत के उद्देश्य से इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में एकता बढ़ती है और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलती है।कार्यक्रम में पूर्व चौखला अध्यक्ष रमेश वरदा, सुरेश दिवड़ा (छोटा), भिखालाल विराट, लाला भाई ओबरी, जगदीश कानपुर, मीठालाल पाठनपुर, रमेश गलियाकोट, कांतिलाल खेड़ासा, गटूलाल डेचा, तीनों पार्टी अध्यक्ष कचरालाल (गामड़ा), भरत (सागवाड़ा) एवं राजेंद्र चितरी सहित मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक भीलुड़ा, सुखलाल चितरी, सुदेश, रणछोड़ सागवाड़ा, अरविंद कॉलोनी, ईश्वरलाल, कन्हैयालाल झोसावा, दिलीप आरा, जगदीश खड़गदा, हेमंत दिवड़ा बड़ा, रोशन भीलुड़ा, दिनेश लिमडी, संतोष गलियाकोट, जगदीश खड़गदा, अशोक दिवड़ा छोटा, दिनेश, सुभाष भीलुड़ा, रमेश, डायलाल गोवाड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में लगभग 6000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह परंपरा के अनुसार कुवैत मंडल द्वारा की गई। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने पर सरकार गंभीर: जोगाराम पटेल वर्धमान सोसायटी महावीर स्वामी जिनालय का प्रथम पाटोत्सव शिखर पर किया ध्वज परिवर्तन