कन्टेनर से बांस की आड़ में गांजा तस्करी पकड़ी : 600 किलो ग्राम गांजा सहित 02 मादक पदार्थ तस्कर किये गिरफतारतस्करी में प्रयुक्त ट्रक कन्टेनर जब्त, जब्त गांजे की कीमत है 60 लाख रुपयेजयपुर 6 मार्च। भरतपुर जिले की थाना गहनौली मोड पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रक कन्टेनर से बांस की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा कर 600 किलो ग्राम गांजा सहित 02 मादक पदार्थ तस्करों सुवा लाल गुर्जर पुत्र अमी चन्द उम्र 36 वर्ष एवं नितेश सिंह पुत्र नाहर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी कौथल थाना बानसूर जिला कोटपूतली-बहरोड को गिरफतार किया है। जब्त गांजे की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन व सीओ उच्चैन अनिल डोरिया के पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी थाना गहनौली मोड विजय सिंह छौंकर के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईवे नं0 123 धौलपुर – भरतपुर पर गहनौली तिराहे पर सशस्त्र नाकाबन्दी की जा रही थी। एसपी कच्छावा ने बताया कि नाकाबन्दी के दौरान रात 08.25 बजे धौलपुर की तरफ से आते हुये एक बंद बॉडी ट्रक कन्टेनर आरजे 32 जीबी 3900 को थाना पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक नाकाबन्दी तोड भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेर कर कन्टेनर को रोका। नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम सुवा लाल गुर्जर व परिचालक ने नितेश सिंह राजपूत निवासी कौथलथाना बानसूर होना बताया। ट्रक कन्टेनर की तलाशी ली गई तो ट्रक के अन्दर भरे बांस के ऊपर छुपाकर रखे प्लास्टिक के कट्टों में पॉलोथीन थैली व टेप से पैक किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला। मौके पर ही इलेक्ट्रोनिक कांटा मंगवाया जाकर तोल किया तो 40 कट्टों के अन्दर 300 प्लास्टिक की थैलियों में टेप से पैकिंग किया 600 किलोग्राम गांजा मिला। जब्त मादक पदार्थ गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रूपये है। गांजा व कन्टेनर जब्त कर थाना गहनौली मोड पर अभियोग दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनसे गांजा लाने व ले जाने के स्थानों के तथा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान व पूछताछ जारी है। भरतपुर पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई में थाना गहनौली मोड से एसएचओ विजय सिंह छौंकर सहित एएसआई राजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मन सिंह, देवेन्द्र सिंह, कप्तान सिंह, सुबरन सिंह एवं कांस्टेबल चालक पप्पा सिंह शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला को परेशान करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तारः निर्भया टीम की तत्परता से कार्रवाई शाहपुरा जिला पूर्ण बहाल करने को लेकर 64 वे दिन जीव दया सेवा समिति ने दिया धरना