24 News Update Udaipur. भारत गौरव राष्ट्र सन्त आचार्य पुलक सागरजी महाराज ससंघ ने शनिवार को प्रातः लोहारिया तालाब की पाल पर स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी जल मन्दिर आचार्य रयण सागर शांति धाम के दर्शन किये
आर्यिका विजयमति वूमन्स फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा शाह ने बताया कि
इससे पूर्व समाज जनों
सेठ महेश नोगमिया , पावापुरी तीर्थ कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गांधी तथा ट्रस्ट्रियो द्वारा आचार्य पुलक जी महाराज ससंघ श्रीफल युक्त अर्घ चढ़ाकर बेण्ड बाजो के साथ जल मन्दिर लाया गया जहा पगल्याजी मंदिर कमेटी अध्यक्ष हेमन्त वखारिया के नेतृत्व मे आचार्य का पाद प्रक्षालन किया गया इसके बाद आचार्य संघ लोहारिया तालाब के मध्य सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा द्वारा आचार्य सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्माणाधीन पावापुरी तीर्थ पहुचे जहा सम्पूर्ण तीर्थ का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुरातन धर्म नगरी सागवाड़ा के इतिहास मे यह तीर्थ नया अध्याय बनेगा
निर्माणाधिन पावापुरी जल मन्दिर परिसर मे निर्माण कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गांधी एवम श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य पुलक सागरजी का पाद प्रक्षालन किया गया
इस अवसर पर ट्रस्टी दिनेश मेहता रिनेश कोठारी , अश्विन बोबडा , कन्हैयालाल मेहता , विजय कुमार जैन , पवन गोवाडिया , पुलक मंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया राजू डेचिया ,प्रेरणा शाह , प्राशु शाह , प्रियदर्शी गांधी आनन्द कोड़िया, अतुल सारगिया , निमेष शाह , भाविक शाह , प्रदुमन सारगिया , दीपक शाह , नरेन्द्र मुंगेड महेन्द्र शाह , चन्द्रशेखर संघवी , स्नेहलता गांधी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे
आचार्य पुलक सागरजी महाराज ससंघ ने किये ऋषभदेव पगल्याजी जल मन्दिर के दर्शन और निर्माणाधिन तीर्थ पावापुरी का किया अवलोकन

Advertisements
