24 न्यूज अपडेट, पाली। पाली जिले के सोजत तहसील के देवली गांव में दाह-संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। अंतिम यात्रा में शामिल 35 से ज्यादा लोग डंक का शिकार हो गए और भगदड़ मच गई। घबराए लोग शव को अर्थी पर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।कैसे हुआ हमला?रविवार सुबह देवली गांव में एक युवक के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण शव को मोक्षधाम ले जा रहे थे। जैसे ही अर्थी बरगद के पेड़ के पास पहुंची, वहां मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घायलों की हालत गंभीर➡ 35 से ज्यादा लोग घायल, 10 की हालत नाजुक➡ 5 लोगों को सोजत के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया➡ 100 से ज्यादा डंक लगे कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा➡ बुजुर्गों को परिजन गोद में उठाकर हॉस्पिटल पहुंचेहमले की वजह क्या थी?घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि शव पर लगा सेंट मधुमक्खियों को आकर्षित कर सकता है। संभवतः इसी कारण मधुमक्खियों ने हमला किया।डॉक्टर बोले – चुन-चुनकर निकाले गए सैकड़ों डंकचंडावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रकाशचंद्र सीरवी ने बताया कि 50 से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने काटा। 10 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया।ग्रामीणों में दहशतइस हमले के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं और इलाके में मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की मांग कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमृतसर में हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़: 2 गिरफ्तार, 561 ग्राम हेरोइन, ₹17.6 लाख और 4,000 डॉलर बरामद खाओ-खिलाओ जिंदाबाद : जोधपुर में B.Ed कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार