Site icon 24 News Update

बड़गांव पुलिस की कार्रवाई: महिला की हत्या व जानलेवा हमले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर, 8 अक्टूबर। थाना बड़गांव पुलिस ने महिला की हत्या और जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में पाँच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे प्रार्थिया कंकू पत्नी शिवा कालबेलिया (25) निवासी मंगरा बस्ती, बांडीनाल ने थाना बड़गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति, देवर अर्जुन, देवरानी लाली, सास हीराबाई और ससुर बाबू के साथ झोपड़ी में रहने के दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले बबलू पुत्र छोटू लाल, उसका भाई नारायण और उनके साथ तीन-चार अन्य लोग हाथों में लठ्ठ व पत्थर लेकर आए।

आरोपियों ने हीराबाई पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हमले में अर्जुन कालबेलिया के सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं प्रार्थिया की ननद कालीबाई, देवरानी लाली और उनकी पुत्री रिया कालबेलिया को भी चोटें आई।

🔹 गिरफ्तार आरोपी

  1. रामदेव उर्फ रामू बावरी, पिता छोटूलाल, निवासी हरनाथपुरा, मातृकुडिया, थाना राश्मी, जिला चितौड़गढ़ (मुख्य आरोपी)
  2. भैरूलाल उर्फ दरबार बावरी, पिता स्व. लक्ष्मणलाल, निवासी हरनाथपुरा, मातृकुडिया, थाना राश्मी, जिला चितौड़गढ़

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन भी जब्त किया है।

🔹 टीम प्रभारी एवं सदस्य

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है और पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version