Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा: मोटागांव से लापता व्यापारी का शव नदी में मिला, दोस्त की तलाश जारी

Advertisements

24 news Update बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के मोटागांव कस्बे से तीन दिन पहले लापता हुए दो व्यापारियों में से एक का शव गुरुवार को भीलूड़ा नदी से बरामद हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान मोटागांव निवासी सुरेश सोनी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। वहीं, उनके दोस्त और पड़ोसी हर्षित सेवक की तलाश जारी है।

तीन दिन से लापता थे दोनों व्यापारी
जानकारी के अनुसार, मोटागांव निवासी दोनों व्यापारी दोस्त सोमवार दोपहर अपनी कार में घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस की तीन टीमें लगातार उनकी खोज में लगी थीं। शव सागवाड़ा थाना क्षेत्र के फलाटेड़ गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास बह रही माही नदी के किनारे मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और देखने से लग रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना है।

डीएनए से होगी पुख्ता पहचान
घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल ने बताया कि शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच करवाई जा रही है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लापता व्यापारी हर्षित सेवक के छोटे भाई गगन सेवक ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे सुरेश सोनी घर से निकले थे। दोपहर 2:38 पर हर्षित से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह परतापुर से लौट रहा है। शाम 5:30 पर उसने पालोदा पेट्रोल पंप से कॉल कर थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद रात 8 बजे से उसका फोन बंद आने लगा। वहीं, सुरेश सोनी ने भी शाम 7:23 पर अपने दामाद से बात की थी।

Exit mobile version