24 News Update उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर मे दो दिवसीय भगवान बलराम आविर्भाव दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा मे बलराम जी के जन्म के तथा अन्य रोचक तथ्यो को सुनाया। पश्चात पंचामृत सुगंधित फूलो से पुष्पाभिषेक कर 56 भोग धराया जया। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 15 से 17अगस्त तक इस बार विशाल स्तर तर तीन दिवसीय होगा।
15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस थीम एंव हरे कृष्णा उत्सव के दौरान सायंकाल 4 से 8 बजे तक इस्काॅन बच्चो के द्वारा विभिन्न संस्कारित, शिक्षाप्रद,सांस्कृतिक आध्यात्मिक गतिविधियो, शाकाहार व्यंजनो के फूड काउंटर तथा मटकी फोड कार्यक्रम विशेष होंगें। जिनमे स्कूल कालेज के बच्चे भाग ले सकते है। जिन्हे पुरस्कृत किया जायेगा। 16 अगस्त को प्रात: मंगला आरती से ही भगवान के दर्शन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव प्रारम्भ हो जायेगा। दर्शन दिनभर खुले रहेगें जो रात आरती के बाद सवा बारह बजे तक चलेगा। इस बीच अनेक कार्यक्रम होगें। इसी प्रकार 17 अगस्त को नन्दोत्सव एंव इस्काॅन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यासपूजा वृहद स्तर पर होगी। मीडिया प्रभारी डाॅ.बालकृष्ण के अनुसार मुम्बई जयपुर वृन्दावन बैंगलोर आदि स्थानो से ब्रह्मचारी वैष्णव आ रहे हो जो प्रवचनो के माध्यम से जन्माष्टमी महोत्सव मे आनन्द बरसायेगें।
इस्काॅन मे बलराम आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया जगन्नाथ मन्दिर मे 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव होगा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एंव हरेकृष्णा उत्सव

Advertisements
