Site icon 24 News Update

बाघपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाघपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैला रहा था।

दहशत फैलाते युवक को पुलिस ने दबोचा बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम को सूचना मिली थी कि सीबिया तालाब की ओर जाने वाले सीसी रोड पर एक युवक हाथ में नग्न चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मय टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक (25) पुत्र प्रकाश भगोरा, निवासी माकडादेव (वसाला फला) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (J.C.) में भेजने के आदेश दिए गए।

टीम की सतर्कता रही प्रभावी इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी (झाडोल) विवेक सिंह के सुपरविजन में किया गया। पुलिस की इस त्वरित सक्रियता से क्षेत्र में संभावित वारदात टल गई और आमजन ने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version