Site icon 24 News Update

बाघपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 1 मई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाघपुरा थाना पुलिस ने लूट के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 13/2026 धारा 310(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी राजवीर पुत्र प्रकाशचंद्र निवासी उपली गोरण, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में पूर्व में दो बाल अपचारियों को डिटेन कर लिया गया था तथा उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त तलवार और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया जा चुका है।

यह था मामला
प्रार्थी किशनलाल पुत्र नानालाल निवासी बाल्वी, थाना बाघपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह मोडासा (गुजरात) में मजदूरी करता है। 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खाटीकमदी गांव के पास नाड़ा नामक स्थान पर पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने तलवार के उल्टे हिस्से से उसके हाथ पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन, 12 हजार रुपए नकद एवं दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
कार्रवाई में थानाधिकारी वेलाराम, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबल जीवतराम, महेंद्र सिंह तथा साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version