24 News Upadte उदयपुर। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बाघपुरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नियत से किए गए हमले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार फरसा भी बरामद किया गया है।कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी झाड़ौल विवेकसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में टीम ने 30 मार्च 2026 को आरोपी करण उर्फ रोनक पुत्र नानालाल निवासी मासिंगपुरा थाना बाघपुरा को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 46/2026 में की गई, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में इससे पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तलवार और चाकू बरामद किए जा चुके हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।घटना 15 मार्च 2026 को सामने आई थी। प्रार्थी मुकेश निवासी गुजेला रिछावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च को सैलाणा गांव में दो युवकों की हत्या के बाद गांव में वार्ता चल रही थी। इसी दौरान करीब 25-30 लोगों ने एक राय होकर उस पर और गांव के मुखिया शांतिलाल पर तलवारों और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में दोनों किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर समझाइश के दौरान मतभेद के चलते आरोपियों ने हमला किया।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वन्दे मातरम् @150 पर सूचना केंद्र में गूंजे राष्ट्रगीत के स्वर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में वारदात को दिया था अंजाम