24 news update जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर बाड़मेर जिले के थाना गुड़ामालानी में एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में करीब 1 साल से फरार चल रहे 40 हजार रुपए के इनामी बदमाश बाबूलाल धाकड़ पुत्र प्रेमचंद (34) निवासी गांव हरिपुरा थाना बेंगू जिला चित्तौड़गढ़ को चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर काटुन्दा मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एमएन ने बताया कि शातिर बदमाश बाबूलाल धाकड़ को रात को चित्तौड़गढ़ के बेंगू थाने की कस्टडी में रख दस्तयाबी के बारे में थाना गुड़ामालानी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बुधवार सुबह बेंगू थाने से गुड़ामालानी पुलिस आरोपी को अपने मामले में साथ ले गई है।आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, इंदौर में फरारी काट रहा था, जिसके होली पर गांव आने की एजीटीएफ टीम को सूचना मिली थी। एडीजी श्री एमएन ने बताया कि वांछित बदमाशों, गैंगस्टर्स एवं आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बारे में आसूचना संकलन एवं उनकी धर पकड़ के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस श्री योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर फूलचंद टेलर के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मदनलाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं श्रवण कुमार को उदयपुर रेंज की और रवाना किया गया था। होली पर गांव आने की मिली थी सूचना श्री एमएन ने बताया कि इसी दौरान टीम के सदस्य एएसआई शैलेंद्र शर्मा व कांस्टेबल बृजेश कुमार को सूचना मिली कि बाड़मेर के गुड़ामालानी थाने में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 40 हजार का इनामी बाबूलाल धाकड़ मध्य प्रदेश में फरारी काट रहा है, जो होली के त्योहार पर अपने गांव हरिपुरा थाना बेंगू आएगा। सूचना की पुष्टि के बाद मंगलवार को एजीटीएफ ने बेंगू से 7-8 किलोमीटर पहले चित्तौड़गढ़ कोटा हाईवे पर काटुन्दा मोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी बाबूलाल धाकड़ को थाना बेंगू की कस्टडी में रखा गया था, जहां से बुधवार सुबह को गुड़ामालानी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू एवं पारसोली थाने में भी डकैती, महिला का अपहरण कर यौन शोषण, मारपीट सम्बन्धी चार आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। यह है मामला गत वर्ष 13 अप्रैल 2024 को थाना गुड़ामालानी व डीएसटी टीम द्वारा लूणवा चारणान गांव में पप्पू उर्फ नरेश कुमार विश्नोई पुत्र गंगाराम के घर दबिश देकर कुल 15.782 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध, एक पिस्टल जिसमें एक खाली मैग्जीन लगी हुई व एक मैग्जीन में चार जिन्दा कारतुस भरे हुए जब्त किए थे। बरामद मादक पदार्थ व हथियार के बारे में आरोपी पप्पू उर्फ नरेश ने बताया कि अफीम का दूध उसने बाबू लाल धाकड़ एवं हथियार व कारतूस साल 2016 में हरिकिशन विश्नोई निवासी सेवड़ी से 37 हजार रूपये में खरीदे थे। मामले में आरोपी बाबूलाल धाकड़ की गिरफ्तारी के लिए आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार द्वारा 6 मार्च 2025 को 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मदन लाल, अरुण कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार व श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश में एक हजार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति जारी – महिला एवं बाल विकास मंत्री झालावाड़ में गंगधार पुलिस की कार्रवाई : अवैध मादक पदार्थ तस्कर राजू उर्फ हरिओम सोनी गिरफ्तार