उदयपुर, 11 अक्टूबर। फील्ड क्लब मैदान पर खेले गए ऑल स्टार्स इन्विटेशनल क्रिकेट कप-2026 में एक्सीलर क्लब ने खिताबी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में ऑल स्टार्स ने मेजबान फील्ड क्लब को 42 रन से हराया, जबकि एक्सीलर क्लब ने मेयो कॉलेज को चार विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। पहले मुकाबले में ऑल स्टार्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। प्रतीक परिहार ने 48 और सिद्धराज सिंह सोलंकी ने 28 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। फील्ड क्लब की ओर से मोहित सुहालका और अंकित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फील्ड क्लब की टीम सिद्धराज सिंह सोलंकी की धारदार गेंदबाजी के सामने 110 रन पर सिमट गई। मोहित सुहालका ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया। ऑल स्टार्स की ओर से सिद्धराज सिंह ने तीन और आदित्य सिंह ने दो विकेट चटकाए। बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले सिद्धराज सिंह सोलंकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में मेयो कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रन बनाए। शैरी सिंह ने 40 और युगराज सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। एक्सीलर क्लब की ओर से नितेश गायरी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्सीलर क्लब ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए नितेश गायरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में इन खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता में मेयो कॉलेज के योगराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और संजय जोशी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। ऑल स्टार्स के प्रतीक परिहार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे, जबकि फील्ड क्लब के निशांत कच्छावा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। प्रतियोगिता के आयोजन सदस्य डॉ. अजातशत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि टूर्नामेंट में टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एक्सीलर क्लब की खिताबी जीत के साथ ऑल स्टार्स इन्विटेशनल कप-2026 का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा ने किया गांवों में शहर बसाने का वादा, खोला पंचायत चुनाव का पिटारा, 25 लाख पट्टे, हर पंचायत में खेल मैदान, लेकिन शहर में तो तीन दिन में भी पानी नहीं आ रहा??? जय माता दी के जयकारों की गूंज, मंदिरों से भव्य पांडालों तक घट स्थापना के साथ नवरात्र स्थापना