Site icon 24 News Update

अवैध शराब पर वार: आबकारी विभाग का प्रदेशभर में एक्शन, हजारों लीटर वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राज्य में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। विभिन्न जिलों में एक साथ चलाए गए अभियान में हजारों लीटर वॉश नष्ट किया गया, अवैध शराब जब्त की गई और कई मामलों में अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत तस्करी, अवैध निर्माण, भंडारण और परिवहन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत और अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन में टीमें सक्रिय रूप से गश्त, नाकाबंदी और दबिश दे रही हैं। आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेशभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलों में कार्रवाई का हाल
हनुमानगढ़: आबकारी थाना हनुमानगढ़ और संगरिया की संयुक्त कार्रवाई में पन्नीवाली, फतेहपुर और अमरपुरा थेड़ी क्षेत्रों में करीब 1200 लीटर वॉश नष्ट किया गया।
चूरू: 82 पव्वे देशी शराब और 12 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।
नागौर (परबतसर): दबिश के दौरान 500 लीटर वॉश नष्ट और 10 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 केस दर्ज।
चित्तौड़गढ़ (निम्बाहेड़ा): नाकाबंदी में एक ईको वैन से 14 कार्टन देशी शराब और बीयर जब्त की गई। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
बांसवाड़ा: बांसवाड़ा और कुशलगढ़ क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार लीटर महुआ वॉश नष्ट किया गया, साथ ही 48 बोतल अवैध शराब जब्त कर 4 मामले दर्ज किए गए।

Exit mobile version