24 News Update उदयपुर। शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने शहर के प्रमुख माता मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति एवं अमन-चैन की कामना की।
गणेश नगर पहाड़ा स्थित कालका माता मंदिर में प्रो. देवनानी ने माता की आरती की और मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़ ने उन्हें माता की चुनड़ी व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, मांगीलाल जोशी, मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा, ओम प्रकाश चितौड़ा, देवेन्द्र सिंह गोड, रोहित जोशी, डॉ. गायत्री स्वर्णकार, राजेश पालीवाल, कृष्णकांत कुमावत, नरेश वैष्णव, चेतन वैष्णव, विजय कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रो. देवनानी को उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया।
इसके अलावा उन्होंने बेदला माता, आवरी माता और अम्बामाता के मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर नवरात्रा की परंपरागत विधियों के अनुसार माता की आराधना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रो. देवनानी के साथ भक्ति भाव से भाग लिया।
प्रो. देवनानी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि इस नवरात्रा में माता के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और देश में सौहार्द, समरसता और सामाजिक सौभाग्य की स्थापना में योगदान दें।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.