Site icon 24 News Update

अशोकनगर में 31 जनवरी को विराट हिंदू महासम्मेलन, तैयारियां जोरों पर, जनसंपर्क अभियान तेज, भव्य वाहन रैली के जरिए दिया गया निमंत्रण

Advertisements

24 News Update उदयपुर। विराट हिंदू महासम्मेलन की श्रृंखला के अंतर्गत अशोकनगर में 31 जनवरी 2026 को एक विशाल हिंदू धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। यह महासम्मेलन नवभारत स्कूल परिसर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
महासम्मेलन के संयोजक अनिल नाहर ने बताया कि आयोजन की तैयारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में टोली बनाकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। समाजजनों को पत्र वितरण एवं पीले चावल देकर महाप्रसादी और धर्मसभा में आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मेलन में अशोकनगर, आनंद नगर, शिव पार्क कॉलोनी, शक्तिनगर, श्रीराम बस्ती एवं शास्त्री सर्कल क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले समस्त हिंदू समाज के महिला-पुरुषों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।
कार्यक्रम के उप-संयोजक दीपक गोदा ने जानकारी दी कि महासम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली के संयोजक मोहन सिंह एवं विजय आहूजा के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर महाप्रसादी एवं विशाल धर्मसभा का निमंत्रण पत्र वितरित किया। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र खोखावत, नरेश चित्तौड़ा, ललित चित्तौड़ा सहित 15 सदस्यों की टीम को सौंपी गई है, जो आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है। कार्यक्रम के सह-संयोजक कमलेश धुप्पड़ ने बताया कि धर्मसभा में ब्रह्मचारी गुरु श्री गुलाब दास जी महाराज (झाड़ोल वाले) पधारेंगे, जो हिंदू राष्ट्र की अवधारणा एवं हिंदू समाज की एकता पर अपने विचार रखेंगे।
उप-संयोजक गुरमुख जी कस्तूरी ने बताया कि आयोजन स्थल नवभारत स्कूल परिसर को भगवान राम की भव्य झांकी, श्रीराम के चित्रों एवं आकर्षक ध्वज-पताकाओं से सजाया जाएगा। तैयारियों के तहत नरेंद्र नलवाया, मुकेश धाबाई, राजू सालवी, संदीप गोयल, विजय गोदा सहित पूरी टीम प्रत्येक मोहल्ले में सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रही है। महासम्मेलन से एक दिन पूर्व आयोजित वाहन रैली के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सफल वाहन रैली के लिए विजय आहूजा ने सभी देशभक्तों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version