24 News Update उदयपुर। विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट, उदयपुर में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ, जिसमें कला महाविद्यालय की टीम ने फाइनल में वीबीआरआई को हराकर खिताब अपने नाम किया। कड़े मुकाबले वाले इस फाइनल में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम क्षणों में कला महाविद्यालय ने बढ़त बनाकर ट्रॉफी जीत ली। एस.एम.बी. कॉलेज, नाथद्वारा तीसरे स्थान पर रहा।
27 टीमों ने जताई दावेदारी, 29 मुकाबलों में दिखा रोमांच
आयोजन सचिव डॉ. नीरू श्रीमाली ने बताया कि दो दिन चली इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने हिस्सा लिया और 29 मैच खेले गए। खेल भावना से भरपूर मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक व टीमवर्क का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल कौशल के लिए प्रिंस डांगी को श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्या भवन के मुख्य संचालक श्री राजेन्द्र भट्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट की। क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ. भीम राज पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देना अत्यंत आवश्यक है और वीबीआरआई इस दिशा में लगातार महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। डॉ. टी.पी. शर्मा ने खिलाड़ियों को अनुशासन, निष्ठा और निरंतर अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र बताया।
सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना
कार्यक्रम का स्वागत डॉ. सबा खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरस्वती जोशी ने प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. मनोज राजगुरु ने किया। इस अवसर पर डॉ. रतन सुथार, डॉ. श्रीराम आर्य, श्री नरदेव, डॉ. निशा पालीवाल, डॉ. अर्चना जैन सहित अनेक संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जानकारी डॉ. नीरू श्रीमाली द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
कला महाविद्यालय ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप, वीबीआरआई उपविजेता बना, विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन

Advertisements
