24 न्यूज अपडेट, जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः- गाडी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.25 को उदयपुर से 20.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे जयपुर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को जयपुर से 08.25 बजे रवाना अगले दिन 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 10.45 बजे हडपसर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को हडपसर से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर)- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक 10.08.25, रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11.08.25, सोमवार को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 08.08.25 से 10.08.25 तक (03 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 08.08.25 से 10.08.25 तक (03 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। गाडी संख्या 09023, बान्द्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.25 व 14.08.25 को (02 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से गुरूवार को 16.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 12.30 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09024, सांगानेर (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.25 व 15.08.25 को (02 ट्रिप) सांगानेर से शुक्रवार को 16.50 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिंक सिटी को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प करना होगा साकार, तभी होगा हम सबका उद्धार – महंत राजेंद्र दास श्र्द्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन