Site icon 24 News Update

मानवता की मिसाल”- लावारिस अस्थियों के कलश तैयार कर हरिद्वार विसर्जन का निर्णय

Advertisements

उदयपुर। मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक मीठाराम जी मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें लावारिस एवं असहाय अस्थियों के सम्मानजनक विसर्जन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि महंत हर्षितादास जी महाराज तथा मुख्य कार्यक्रम संयोजक व संस्थापक लाला सालवी के सानिध्य में यह तय किया गया कि अशोक नगर स्थित श्मशान स्थल पर 5 अप्रैल को अस्थियों के कलश तैयार किए जाएंगे। इन अस्थि कलशों को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पैक किया जाएगा।

संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के सदस्य अपनी-अपनी कॉलोनियों में बैठकें आयोजित कर जरूरतमंद परिवारों तक सूचना पहुंचाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इन अस्थि कलशों को हरिद्वार ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा, ताकि जिन अस्थियों के परिजन नहीं हैं या जो असहाय हैं, उन्हें भी सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार मिल सके।

बैठक में संस्थान के जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, सुनील अहीर, खुशलेंद्र कुमावत, शेरसिंह राठौड़, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सोनी, नरेन्द्र मनौती, ओम सेन, रानी भाटिया, सुमन, राजकुमारी, राकेश खत्री, पंडित गोपाल पालीवाल, सतीश, तीर्थपाल, प्रेम कुमावत, भेरू भाई, गोविंद शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version