Site icon 24 News Update

अलवर में यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत, पुलिस लाइन के पास किराए के मकान में मिला शव

Advertisements

24 News Update अलवर। शहर के अखेपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास एक किराए के मकान में रह रहे यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। हरियाणा के फारुखनगर इलाके के जॉनी का बास निवासी 56 वर्षीय राजकुमार शर्मा अलवर में यातायात पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे और पुलिस लाइन के पास किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। गुरुवार सुबह साथी पुलिसकर्मी उन्हें जगाने पहुंचे, लेकिन काफी आवाज देने के बावजूद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Exit mobile version