Site icon 24 News Update

आत्मबोध के साथ-साथ शत्रु बोध भी करना होगा – डॉ अन्नाराम शर्मा

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेडा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अन्नाराम शर्मा अल्प प्रवास पर निंबाहेड़ा पधारे। परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अन्नाराम शर्मा के प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान निंबाहेड़ा में मंडी चौराहा स्थित उद्यान में प्रदेश अध्यक्ष का माला, उपरना, मेवाड़ी पगड़ी और श्रीफल देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में प्रांतीय सहमंत्री रतनलाल मेनारिया, विभाग संयोजक राजेश गाँधी, जिलाध्यक्ष डॉ बाल मुकुंद भट्ट, इकाई अध्यक्ष सत्य नारायण जोशी, कोषाध्यक्ष घनश्याम तोसावडा, उपाध्यक्ष हरीश तानन, प्रह्लाद क्रांति, अनिल पगारिया, शशि उपाध्याय, डॉ सुरेश कुमावत, जय किशनस गगरानी, संरक्षक शशि कुमार जोशी, सुरेश अग्रवाल, अल्का जोशी, उमेश शर्मा, दिलीप पारख, पुष्कर सोनी, एडवोकेट रणवीर सिंह, विशाल गोखरू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे से समस्त उद्यान परिसर गुंजायमान हो उठा। डॉ अन्नाराम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें आत्म बोध के साथ साथ शत्रु बोध का होना भी उतना ही आवश्यक है। आज वामपंथी और सूडो सेक्युलर वादी भारतीय समाज और परिवार व्यवस्था को तोड़ने के लिए नकारात्मक विमर्श गढ़ने का षड्यंत्र चला रहे हैं। राष्ट्र की भारतीय संकल्पना को झुठलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं को अपनी संपूर्ण ताकत से इस वैचारिक युद्ध में भाग लेना होगा। इदम् राष्ट्राय इदं न मम् का मंत्र दोहराना होगा।

Exit mobile version