Site icon 24 News Update

बोर्ड परीक्षार्थियों में अधिक अंक लाने के लिए अध्ययनरत 10 वीं व 12 वीं के छात्र-छात्राओं को आवश्यक टिप्स के साथ ही, 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्वयं 2100 रूपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावलियां में कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु प्रेरणास्पद मार्गदर्शन प्रदान किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सीबीईओ सर का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
मुन्दड़ा ने बोर्ड परिक्षार्थियों के अभिभावकों से भी सम्पर्क किया एवं बोर्ड परीक्षा समयावधि में उन्हें घरेलू एवं कृषि कार्यों से मुक्त रखने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्वयं 2100 रूपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा भी की। गौरतलब है कि अरविन्द मुन्दड़ा प्रतिदिन रात्रिकालीन भ्रमण कर गांव-गांव में जाकर बोर्ड परिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन कर सम्बलन प्रदान रहे हैं।
मुन्दड़ा ने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों की टीम का गठन कर बोर्ड परिक्षार्थी हेल्प डेस्क का निर्माण कर विगत एक सप्ताह से फाचरअहिरान,बडोली माधोसिंह,जावदा,धीनवा, बाड़ी,बिनोता व रानीखेड़ा सहित कई गांवों में पहुंच कर बोर्ड परिक्षार्थियों आवश्यक टिप्स दिए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा विद्यालय का स्टाफॅ व अभिभावक बोर्ड परीक्षार्थी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version