24 News Update भुवनेश्वर। चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीएक्सप्रेस पर भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाले डोरमैट की बिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस कृत्य को धार्मिक भावनाओं का घोर अपमान बताते हुए ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवती परिदा, पद्मश्री कलाकार सुदर्शन पटनायक, पूर्व सांसद अमर पटनायक सहित कई नेताओं और आम नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया। देशभर में सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ निंदा और #BoycottAliExpress ट्रेंड कर रहा है। डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “महाप्रभु जगन्नाथ प्रत्येक ओडिया के दिल और आत्मा से जुड़े हैं। मैं अलीएक्सप्रेस द्वारा भगवान जगन्नाथ की फोटो वाले डोरमैट बेचने की कड़ी निंदा करती हूं। इसे तुरंत हटाया जाए और भक्तों से माफी मांगी जाए।” प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने कहा— “जय जगन्नाथ। हम दुनियाभर के सभी भक्तों से अपील करते हैं कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं। अलीएक्सप्रेस पर पवित्र फोटो वाले डोरमैट बेचना आपत्तिजनक है। इसे हटाएं, माफी मांगें और सुनिश्चित करें कि फिर कभी ऐसा न हो।”पूर्व सांसद और बीजद नेता अमर पटनायक ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा— “यह अत्यंत अशोभनीय है कि भगवान जगन्नाथ की छवि को एक वस्तु की तरह इस्तेमाल किया गया। यह करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावना का अपमान है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसी घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।”विरोध के बाद अलीएक्सप्रेस ने प्रोडक्ट हटायाविवाद बढ़ने और हजारों लोगों के विरोध के बाद अलीएक्सप्रेस ने संबंधित उत्पाद को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। एक आधिकारिक जवाब में कंपनी ने लिखा— “आपकी सूचना के लिए धन्यवाद। संबंधित प्रोडक्ट की समीक्षा कर उसे हटा दिया गया है। आपके सुझावों से हमें अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।” हालांकि, अब भी सोशल मीडिया पर लोग अलीएक्सप्रेस से औपचारिक सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं और इसे सिर्फ प्रोडक्ट हटाने भर से संतोषजनक नहीं मान रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने अलीएक्सप्रेस को बायकॉट करने की भी अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अहमदाबाद प्लेन क्रैश के नाम पर ठगी का प्रयास : 10 करोड़ दिलाने का झांसा देकर मांगा पासपोर्ट, खाली स्टाम्प पर दस्तखत का दबाव बनाया, सीसीटीवी में हुए कैद कंगना रनोट को हाईकोर्ट से झटकाः मानहानि केस रद्द करने की याचिका खारिज, कहा था-100-100 रुपए लेकर धरने में बैठी बुजुर्ग महिला