24 News Update उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के उदयपुर महानगर के सभी प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत एवं महानगर स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं और समाजजनों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की एकता, राष्ट्र की अखंडता और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित राष्ट्र नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही महान सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति ने सदैव एकता, समरसता, सह-अस्तित्व और राष्ट्रहित का संदेश दिया है। अखंड भारत की भावना इसी सांस्कृतिक एकात्मता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराना आवश्यक है। सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के माध्यम से मजबूत एवं संगठित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण रहा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोरखनाथ छात्रावास में छात्रों को टी-शर्ट व स्टेशनरी वितरित केदारिया स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेंट, भामाशाह ने शिक्षा के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ