कविता पारख 24 News Update निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में यहां रविवार को जे.के. सीमेंट वर्क्स के तत्वाधान में आयोजित त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला का फाइनल मुकाबला जे. के. क्रिकेट ग्राउंड निंबाहेड़ा पर अकाय क्रिकेट अकादमी और आर्यावर्त क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया, मुकाबला बेहद रोचक रहा जिसे अकाय क्रिकेट अकादमी ने आखिरी ओवर में 11 रन से जीता।मुकाबले में आर्यावर्त क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले अकाय क्रिकेट अकादमी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया,अकाय क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यश धाकड़ के शानदार 86 रन एवं आशीष टॉक के 46 रनों की मदद से आर्यावर्त क्रिकेट क्लब को 187 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी में बल्लेबाजी करने उतरी आर्यावर्त क्रिकेट क्लब की टीम 176 रन ही बना पाई। आर्यावर्त क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक 81 रन आदित्य ने बनाएं एवं अकाय क्रिकेट अकादमी की ओर से पार्थ मंशानी ने तीन एवं यश धाकड़ ने दो विकेट लिए। फाइनल मैच में यश धाकड़ 86 रन व दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे एवं टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज आशीष टॉक रहे। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अतुल टॉक रहे। टूर्नामेंट में अंपायरिंग राजस्थान क्रिकेट संघ के अंपायर अनुराग संत व किशन शर्मा ने की। जेके सीमेंट के प्रबंधक श्री संथना मरीअप्पन ने समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों ने मैदान में जज्बे के साथ खेलने एवं मैदान के बाहर एक दूसरे से मित्रता का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में तीसरी टीम जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिवाईन चाइल्ड्स द्वारा एक शाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन सर्वधर्म समभाव का पर्याय बना कल्याण महाकुंभ का नगर निमंत्रण