Advertisements
24 News Update उदयपुर। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 17 मई (शनिवार) को नगर निगम परिसर, उदयपुर में सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से अग्रवाल समाज के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में चयनित 19 न्यायिक मजिस्ट्रेटों सहित शहर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह समाज के योगदान को मान्यता देने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

