Site icon 24 News Update

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. शेखावत की जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को शेखावत सर्कल पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शेखावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कृपलानी ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत जी ने राजस्थान की राजनीति में विकास, सुशासन और जनसेवा की एक अमिट छाप छोड़ी है। उनका जीवन प्रेरणा, समर्पण और ईमानदारी का प्रतीक रहा है। उन्होंने राज्य के विकास को नई दिशा दी और जनता के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, वरिष्ठ नेता पारस पारख, डॉ. जे.एम.जैन, चंद्रमोहन गुप्ता, मोतीलाल आहूजा, विरेश चपलोत, उमेश तोतला, प्रकाश धींग, गोविंद सोनी, नानालाल भूतड़ा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, जिला मंत्री शौकीन चपलोत, पारस विरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, जिला उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक विशाल सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ के गुणवंत शर्मा, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, लक्की आहूजा, पुष्कर सोनी, नरेश आमेटा, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, शिवदयाल कुमावत, कैलाश सेन, ओमप्रकाश नाथ, निवर्तमान पार्षद अतुल सोनी, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक अग्रवाल, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, रामनिवास जाट, अजय नागदा, सत्यप्रकाश मेनारिया, राजू गौड़, गणपत गवारिया, अशोक मालवीय, पूरनमल पूर्बिया, संजय सुराणा, नंदकिशोर मेनारिया, चीनी सोनी, दुर्गेश मराठा, दीपक सोलंकी आदि सहित नगर के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं नागरिकगणों ने उपस्थित रहकर स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Exit mobile version