24 News update कानोड़। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कानोड़ तहसील को स्थायी तहसीलदार मिल गया है। बाड़मेर जिले की बाटाडू तहसील से स्थानांतरित होकर आए वगताराम पुरोहित ने सोमवार को कानोड़ तहसीलदार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। तहसीलदार पुरोहित ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों का समय पर निपटारा करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी आमजन को अपने कार्यों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।पुरोहित ने तहसील कार्यालय के सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे आमजन के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें और किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2025 को भिंडर तहसीलदार सतीश चंद्र पाटीदार को कानोड़ तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इस तरह लगभग आठ माह बाद कानोड़ तहसील को स्थायी तहसीलदार मिला है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजीव गांधी ने पंचायती राज और महिला नेतृत्व को दी नई पहचान, ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत सामूहिक भक्ति में डूबा श्रीमाली समाज : हरतालिका तीज पर 1000 से अधिक महिलाओं ने किया एक साथ उद्यापन