Advertisements
24 News Update उदयपुर। अजमेर के तोप दड़ा स्कूल में आयोजित 69वीं राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रॉकवुड्स स्कूल, उदयपुर के छात्र आदित्य वीर सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। विद्यालय के कोच वर्धमान सिंह ने जानकारी दी कि आदित्य वीर सिंह ने सधी हुई रणनीति और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा।
विशेष बात यह है कि आदित्य वीर सिंह वॉरियर्स बॉक्सिंग क्लब में नियमित अभ्यास करते हैं, जिसका लाभ उन्हें प्रतियोगिता में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय एवं उदयपुर का नाम रोशन हुआ है।

