24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के साइबर थाना में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में साइबर ठगी से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार साइबर थाना में प्रकरण संख्या 28/2026 धारा 316(2), 318(4) बी.एन.एस. 2023 के तहत दर्ज मामले में जांच के दौरान सामने आया कि फरवरी 2025 के दौरान सूरजपोल क्षेत्र में आरोपी द्वारा अपने स्वयं के बैंक खाते को साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करवाने एवं प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराया गया। इस मामले में तरुण चौहान (26) पुत्र श्री पुरुषोत्तम लाल चौहान, निवासी 316/ए, किशनपोल, खांजीपीर, उदयपुर को नामजद किया गया है। प्रकरण में परिवादी लक्ष्यराज सिंह, कांस्टेबल साइबर थाना उदयपुर हैं तथा जांच पुनि सुखदेव सिंह द्वारा की जा रही है।
इसी प्रकार साइबर थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 29/2026 में धारा 316(2), 318(4) बी.एन.एस. 2023 के तहत सामने आया कि 24 अप्रैल 2026 को उदयपुर शहर के केशव नगर क्षेत्र में आरोपी द्वारा साइबर ठगी को अंजाम देने के लिए अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते खरीदने एवं बेचने का कार्य किया जा रहा था। इस मामले में ध्रुव सुहालका (23) पुत्र श्री इंद्रप्रकाश सुहालका, निवासी गुलशन नगर, मल्लातलाई को नामजद किया गया है। प्रकरण में परिवादी अनिल कुमार, कांस्टेबल साइबर थाना उदयपुर हैं तथा जांच पुनि रामनिवास द्वारा की जा रही है।
साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई: म्यूल अकाउंट व खातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा

Advertisements
