Site icon 24 News Update

साइबर फ्रॉड की रकम खाते में लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के सुखेर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी तरीके से ठगी की रकम अपने खाते में प्राप्त कर आर्थिक लाभ उठा रहा था।
पुलिस के अनुसार प्रकरण 26 अप्रैल को दर्ज किया गया। इस संबंध में पुलिसकर्मी कांस्टेबल प्रमोद वर्तमान में सुखेर थाने में तैनात हैं, उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ। जांच में सामने आया कि साइबर फ्रॉड से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर आरोपियों द्वारा अवैध लाभ लिया जा रहा था। मामले में आरोपी चिराग चावला पुत्र ईश्वर चावला, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रभात नगर, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने बैंक खाते का उपयोग कर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर और उपयोग कर रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीशचंद्र के सुपुर्द की गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version