Advertisements
24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। गोगुन्दा थाना पुलिस ने स्कूल के पास धूम्रपान सामग्री बेचने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सउनि हिम्मतसिंह की रिपोर्ट पर नारायण लाल (37) पुत्र खमाना, निवासी बस स्टैंड गोगुन्दा को स्कूल से 100 मीटर की परिधि में धूम्रपान सामग्री बेचते हुए पाया गया। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 153/26 के तहत धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम 2000 की धारा 9/11 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

