24 News Updateउदयपुर। उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुटखा-तंबाकू बेचने वाले एक दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 20 अप्रैल को दोपहर करीब 3:20 बजे शक्तिनगर क्षेत्र की में पुलिस गश्त के दौरान कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल सुमित्रा गश्त करते हुए शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी के पास पहुंचीं। इस दौरान श्रमजीवी कॉलेज के सामने कृष्णा जनरल स्टोर पर दुकान संचालक राहगीरों को खुलेआम धूम्रपान सामग्री, गुटखा और तंबाकू बेचता हुआ पाया गया।
मामले में पुलिस ने दुकान संचालक मनोज पाहूजा (52), निवासी बी-रोड नंबर 8, सूरजपोल के खिलाफ धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम, 2000 की धारा 9/11 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई शाम 5:19 बजे संज्ञान में लेकर दर्ज की गई। मामले की जांच उप निरीक्षक भगवती द्वारा की जा रही है।
शक्ति नगर में गुटखा-तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Advertisements
