उदयपुर, 11 मार्च। व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के क्रम में रसद विभाग की टीम ने जिला कलक्टर के निर्देशन में व्यावसायिक सिलेण्डरों के अवैध उपयोग एवं रिफिलिंग के विरूद्ध सघन जांच कार्यवाही प्रारंभ की। वीआईपी कॉलोनी में अवैध रिफिलिंग की सूचना पर जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। इस दौरान व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग पर 6 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी ने बताया गया कि उक्त कार्यवाही में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं सघन जांच और कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कंट्रोल रूम स्थापित
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा लाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम, 0294-2414620 एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर कियाशील कंट्रोल रूम में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मानसी पण्ड्या-मो. 8003189988, प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती कोमल सिंह सोलंकी – मो. 9929710322, श्रीमती हिमानी सिंह सोलंकी -8233688446, कनिष्ठ सहायक जतिन पण्ड्या – मो. 6376887522 एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली – मो. 9588905084 को गैस सम्बन्धी समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है।
वीआईपी कॉलोनी में अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, 6 सिलेण्डर जब्त, कंट्रोल रूम के नंबर जारी….

Advertisements
