24 न्यूज अपडेट, जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेड़ा में 4 करोड़ 55 लाख के 28 विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु वित्त विभाग को पत्रावली भेजी गयी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत कार्य प्रारंभ किये जाएंगे। साथ ही एक करोड़ 85 लाख के 10 कार्यों के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा में टाडा-माडा में सम्मिलित विद्युत कनेक्शन से वंचित गांवों को कुसुम योजना के अंतर्गत शीघ्र जोड़ा जायेगा।इससे पहले विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र निम्बारहेड़ा मे विगत चार वर्षों में 652.15 लाख रुपए के 65 कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इनमें 53 कार्य पूर्ण, 9 कार्य प्रगतिरत एवं 3 कार्यो के टेण्डर प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों पर 597.60 लाख रुपए का व्यय हुआ है। इसके अतिरिक्त 37.50 लाख रुपए के 5 कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। उन्होंने इन कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।खराड़ी ने बताया कि निम्बांहेडा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति छोटी सादड़ी के समस्त गांव अनुसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत सम्मिलित है। उन्होंने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति निम्बाहेडा में बिखरी जनजाति योजना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांवों की सूची सदन के पटल पर रखी।जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में टाडा-माडा योजना में सम्मिलित गांवों के विकास हेतु नवीन कार्य उपयुक्त प्रस्ताव प्राप्त होने पर कार्यों की आवश्यकता, उपादेयता एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्य स्वीकृत करने पर विचार किया जा सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का केंद्रीय गृह मंत्री पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं डीजीपी डिस्क सम्मान, उदयपुर के ये दो अफसर भी हुए सम्मानित खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, फूड लाइसेंस के बिना संचालित होटल्स की रसोई की बंद, लिए नमूने