Site icon 24 News Update

नाई थाना पुलिस की कार्रवाई – दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी (गिर्वा) सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी लीला राम के नेतृत्व में नाई थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल पुत्र बाबूलाल, निवासी निचली हेमाली, गांव छोटी उन्दरी, उदयपुर को अलसीगढ़ तालाब के पास से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पूछताछ के बाद दुष्कर्म प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
लीला राम – थानाधिकारी, नाई
मनोज कुमार – कांस्टेबल (2538)
महेंद्र कुमार – कांस्टेबल (2006)
संदीप कुमार – कांस्टेबल (3097)

Exit mobile version