Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। दिगम्बर जैनाचार्य राष्ट्र सन्त आचार्य पुलक सागरजी महाराज ससंघ का पाडवा मे 17 मार्च मंगलवार को प्रात: प्रवेश होगा।
समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद उर्फ विरल पगारिया ने बताया कि आचार्य संघ ने सोमवार को सांय विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पुनर्वास कॉलोनी से पद विहार कर भीमदडी गांव मे रात्रि विश्राम किया वही मंगलवार को प्रात: पद विहार कर पाडवा मे मंगल प्रवेश करेंगे। पाडवा जैन समाज के अध्यक्ष जिग्नेश फलेजिया ने बताया कि आचार्य संघ की पाडवा बस स्टेंड पर सकल समाज द्वारा बैण्ड बाजों के साथ अगवानी की जाएगी जहा से शोभायात्रा के साथ आचार्य संघ द्वारा संभवनाथ जिनालय तथा महावीर स्वामी जिनालय के दर्शन कर आयोजित धर्म सभा मे आर्शीवचन होगा व संघ की आहार चर्या सम्पन्न होगी।

