Site icon 24 News Update

भक्त के वश में हैं भगवान : आचार्य पुलक सागर महाराज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर उदासीन आश्रम अशोकनगर उदयपुर में शुक्रवार को  राष्ट्र संत गुरुवर आचार्य श्री पुलक सागर जी के प्रवास के दूसरे दिन देव दर्शन पर मांगलिक प्रवचन हुआ, गुरुवर ने कहा प्रतिदिन का जिन दर्शन पंच कल्याण करने के समान पुण्य प्रदान करने वाला है। पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फान्दोत ने बताया कि सभा का प्रारम्भ चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसका सौभाग्य पधारे हुय महानुभाव  जनो को प्राप्त हुआ, गुरुदेव का पाद प्रक्षालन उदासीन आश्रम के ट्रस्ट परिवार के अध्यक्ष महेंद्र टाया दिनेश डवारा, प्रकाश अखावत, प्रमोद ठोलीया, जगदीश जैन नरेंद्र टाया आदि कार्यकारणी को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव के समक्ष बालिका छात्रावास की बालिकाओं  ने मंगलाचरण  किया इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव की आहार चर्या का सौभाग्य महेंद्र नरेंद्र, अमित, पुनीत टाया परिवार ने किया।  को प्राप्त हुआ पूज्य गुरुदेव के आशीष से श्रेष्टि महेंद्र कुमार टाया के यहाँ मंगल कलश की स्थापना की गयी। इस अवसर पर विनोद फान्दोत, अशोक शाह, मुकेश बडज़ात्या, प्रमोद चोधरी सहित समाज के विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

Exit mobile version