Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई ब्लॉक ओम बन्ना मंदिर दक्षिण विस्तार क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
मामले में सुनिल पुत्र धनाराम को नामजद किया गया है, जो उसी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े विशेष कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रकरण की जांच थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में की जा रही है।

