24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 227(2) के तहत दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे सुखेर रोड स्थित रेती स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सट्टा गतिविधि का खुलासा किया। जांच के दौरान आरोपी कमलेश प्रजापत द्वारा सट्टे की पर्ची पर दांव लगाते हुए पाया गया, जिसमें अंक खुलने पर एक व्यक्ति को अनुचित लाभ एवं अन्य को हानि पहुंचने की संभावना थी। पुलिस ने आरोपी कमलेश प्रजापत (उम्र 35 वर्ष), निवासी साकरोदा को चिन्हित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई हेड कांस्टेबल तखतसिंह द्वारा की गई, जबकि मामले की जांच हेड कांस्टेबल विश्वेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
सट्टा लगाते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Advertisements
