24 News Update उदयपुर। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बावलवाड़ा थाना पुलिस ने चार वर्षों से फरार एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना बावलवाड़ा के प्रकरण संख्या 103/2022, धारा 457 एवं 380 भादस में वारदात के बाद से फरार चल रही अभियुक्ता संगीता देवी पत्नी भगवाना उर्फ भगवान कुहा (उम्र 24 वर्ष), निवासी बिजुड़ा, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत अनुसंधान जारी था।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी गणपत सिंह ने किया। टीम में सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण लाल (नं. 8531), कांस्टेबल गजेन्द्र (नं. 3335), कांस्टेबल बाबूलाल (नं. 32401), महिला कांस्टेबल खुश्बू (नं. 2085) तथा साइबर सेल उदयपुर से कांस्टेबल लाकेश रायकवाल शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्ता से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
4 वर्षों से फरार अभियुक्ता गिरफ्तार, बावलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

Advertisements
